News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

कलेक्टर ने एमपी टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता 2024 के कैलेण्डर का किया विमोचन...।

कलेक्टर ने एमपी टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता 2024 के कैलेण्डर का किया विमोचन...।




चर्चित समाचार शिवपुरी।कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में गतदिवस एमपी टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता 2024 हेतु जिला पुरातत्व एवं पर्यटन संस्कृति परिषद द्वारा तैयार कराए गए कैलेंडर ‘‘बूझो जानो, फिर देखो अपना प्रदेश’’ का विमोचन किया। इस मौके पर क्विज प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी, एवं सचिव, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी निकिता तामरे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
क्विज प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी निकिता तामरे ने बताया कि प्रतियोगिता का पंजीयन करने के लिए ऑनलाइन लिंक https://www.mptourism.com/tourismquiz2023/schools पर जाकर पंजीयन किया जा सकता है। प्रतियोगिता में 27 जुलाई को जिला स्तर लिखित परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक (2 घंटे) आयोजित की जाएगी। दोपहर भोजन के पश्चात मूल्यांकन का कार्य 12 बजे से 2.30 बजे तक किया जाएगा। लिखित परीक्षा परिणाम आने के पश्चात प्रथम 6 टीम के मध्य मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक किया जाएगा। प्रथम 3 टीम के विजेताओं को म.प्र.टू.बोर्ड द्वारा पुरस्कार स्वरूप टूर पैकेज प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार वितरण सांय 4.30 बजे से 5.30 बजे तक किया जाएगा। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें