News Breaking
Live
wb_sunny Apr, 13 2025

शिवपुरी में जल संरक्षण की बड़ी पहल: कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान, जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू

शिवपुरी में जल संरक्षण की बड़ी पहल: कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान, जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू

।।चर्चित समाचार एजेंसी।।
।।शिवपुरी 31/03/25।। जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान की भव्य शुरुआत हुई। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, सीएमओ इशांक धाकड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भुजरिया तालाब पर श्रमदान कर अभियान को गति दी। यह अभियान 30 मार्च से 30 जून तक चलेगा, जिसमें जनभागीदारी से जल संरचनाओं की सफाई, मरम्मत और पुनरोद्धार किया जाएगा।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने पहले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की थी, जिसे आज धरातल पर उतारा गया। अभियान के पहले दिन कलेक्टर सहित जनप्रतिधियों ने अन्य गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों ने श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया।
जनभागीदारी से बनेगा जल संरक्षण का नया मॉडल
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कहा, जल संरक्षण सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। जितनी अधिक भागीदारी होगी, उतना ही बेहतर परिणाम मिलेगा। इस अभियान के तहत जिले की सभी जल संरचनाओं की सफाई, मरम्मत और पुनरोद्धार किया जाएगा। यह न केवल शहरी क्षेत्रों में बल्कि ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में भी व्यापक स्तर पर संचालित होगा। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए। इस अभियान की सभी गतिविधियों को माय भारत पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा, जहां कोई भी नागरिक जलदूत के रूप में पंजीयन कर जल संरक्षण में योगदान दे सकता है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें